प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने किया जोरदार स्वागत।

प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने किया जोरदार स्वागत।
शेयर करें !

कोटद्वार:-कांग्रेस कमेटी के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज कोटद्वार पंहुचे जंहा पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी,पूर्व राज्य मंत्री जसबीर राणा सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पाबौ स्थित धारकोट ग्राम के शहीद विपिन सिंह गुसाईँ के परिवार को सांत्वना देने जाने जा रहे थे।कोटद्वार अल्पप्रवास के दौरान के दौरान कांग्रेस नेत्री सीता गुप्ता को उनके आवास जाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर देश व प्रदेश हित मे कांग्रेस सरकार बनाने का आव्हान किया।
अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रमोहन खर्क्वाल,महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल,महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुन्तला चौहान,प्रवेश रावत,कृष्णा बहुगुणा,अमित राज सिंह रावत सहित सभी कांग्रेसजन मौजूद थे।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *