दिल्ली में कांवड़ यात्रा पर लगी रोक
![दिल्ली में कांवड़ यात्रा पर लगी रोक](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2021/07/images-1.jpeg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/02/20240208_102415-scaled.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-09-at-5.58.37-PM.jpeg)
रिपोर्टर- योगेश चौहान
दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए दिल्ली में भी कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने इससे सम्बंधित औपचारिक आदेश जारी किया। इसके मुताबिक दिल्ली में 25 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा से सम्बंधित कोई भी जश्न, जुलूस या भीड़-भाड़ इकट्ठ करने की अनुमति नहीं है। इससे पहले उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी महामारी के खतरे को देखते हुए कांवड़ यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस संबंध में कड़ाई बरतते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से इसके आयोजन पर फिर से विचार करने को कहा था। उसके बाद ही योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा रद्द करने का फैसला लिया। अब दिल्ली ने भी यही फैसला किया है।