अवैध खनन में संलिप्त ट्रेक्टर को पकड़ कर किया सीज।
![अवैध खनन में संलिप्त ट्रेक्टर को पकड़ कर किया सीज।](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230912-WA0019.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/02/20240208_102415-scaled.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-09-at-5.58.37-PM.jpeg)
कोटद्वार। वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुखरो नदी में अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दियाा है।
कोटद्वार रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी और उपप्रभागीय वनाधिकारी के दिशा निर्देशन में लगातार अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही जारी है। मंगलवार दोपहर एक बजे सुखरो नदी में अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे वन कर्मियों के साथ नदी में गए। वहां पर लोग अवैध खनन में लगे हुए दिखाई दिए। वन कर्मियों को नजदीक आता देख खनन में लगे श्रमिक भाग गए। एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी गई। वन कर्मियों ने उसे कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय में लाकर सीज कर दिया गया है।