आर्यकन्या इंटर कॉलेज में मनाया जा रहा विज्ञान सप्ताह।

आर्यकन्या इंटर कॉलेज में मनाया जा रहा विज्ञान सप्ताह।
शेयर करें !

कोटद्वार-लोगों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और समाज में विज्ञान के प्रति जागरुकता लाने के लिए हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह मानव जाति की प्रगति के लिए वैज्ञानिक विश्लेषण और खोज के महत्व पर प्रकाश डालता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारतीय नागरिकों को भौतिक दुनिया को प्रभावित करने वाली घटनाओं का अध्ययन करने और समझने के लिए प्रोत्साहित करता है।


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस से पहले आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में युसर्क विज्ञान चेतना केंद्र द्वारा विज्ञान सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमे कक्षा 6से कक्षा 12 तक की छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच के आधार पर पर्यावरण से संबंधित मॉडल तैयार किए है। प्रतिवर्ष 28फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मद्देनजर रखते हुए विज्ञान सप्ताह मनाया जाता है।

इस दौरान भौतिकी प्रवक्ता एवं यूसर्क कॉर्डिनेटर सरोज रावत ने कहा की जिस तरह से छात्राओं ने विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत मॉडल बनाकर अपनी वैज्ञानिक सोच को दर्शाया है।

भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार का भी यही प्रयास रहता है की बाल वैज्ञानिकों की सोच को विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए आगे बढ़ाया जाए जिससे यह बाल वैज्ञानिक भविष्य में देश का नाम रोशन कर सके।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *