कोटद्वार की दुर्दशा को लेकर कांग्रेस में आक्रोश

कोटद्वार की दुर्दशा को लेकर कांग्रेस में आक्रोश
0 0
शेयर करें !
Read Time:2 Minute, 37 Second

कोटद्वार: प्रदेश सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल कोटद्वार सहित पूरे उत्तराखंड के लिए निराशाजनक रहा। भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक हरक सिंह रावत के खिलाफ कांग्रेस में भारी आक्रोश है।कोटद्वार की दुर्दशा और सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पदमपुर की बदहाल सड़क पर पैदल चलकर प्रदेश सरकार और विधायक हरक सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है। स्थानीय विधायक एवं वन मंत्री हरक सिंह रावत को जन सरोकार के कार्यो से कोई लेना देना नही है। विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ चुके हैं।
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में शामिल नए वार्डों की सड़कें खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी हैं। इन गड्ढायुक्त सड़कों पर लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। वहीं दोपहिया वाहन चालक तो आये दिन चोटिल हो रहे हैं। लेकिन इसकी सुध लेने को कोई राजी नहीं हैं।
नगर निगम बनते समय शासन-प्रशासन द्वारा लोगों को बेहतर व्यवस्थाओं के सपने दिखाये गये थे, लेकिन समय के साथ वे सारे वादे टूटते चले गये। हालात यह है कि शहर के अन्तर्गत मुख्य सड़कों से लेकर सम्पर्क मार्गों तक की हालत खस्ता बनी हुई है और स्थानीय विधायक सड़कों की मरम्मत तक नहीं करवा पा रहा है। वैसे तो नगर निगम में शामिल सभी नए वार्डों में सड़कें बदहाल हो चुकी हैं,लेकिन कुछ स्थानों पर स्थिति गंभीर बनी हुई है।जिसका जवाब उत्तराखंड की जनता 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में देगी

About Post Author

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *