पूर्व कैबिनेट मंत्री और महापौर ने किया राजाराम मार्ग का नामकरण

पूर्व कैबिनेट मंत्री और महापौर ने किया राजाराम मार्ग का नामकरण
शेयर करें !

संवाददाता- योगेश चौहान

कोटद्वार/भाबर:- पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और कोटद्वार नगर निगम की महापौर हेमलता नेगी ने नववर्ष की शुभकामनाएं देने क्षेत्र भ्रमण पर निकले। जिसमे महापौर ने झण्डीचौड पूर्वी वार्ड- 39 में पँहुची और क्षेत्रवासियो को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यो की समीक्षा की और वार्डवासियोयों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने वार्ड 39 झण्डीचौड पूर्वी क्षेत्र में एक मार्ग का नामकरण भी किया। जिसका नाम राजाराम मार्ग रखा गया। हालांकि मार्ग का नाम राजाराम मार्ग रखे जाने पर विवाद की स्थिति भी पैदा ही गयी थी। लेकिन मार्ग का नाम बोर्ड प्रस्ताव में पास होने के कारण असामाजिक तत्वों को शांत होना पड़ा। आज से उक्त मार्ग को सामाजिक कार्यकर्ता उदयराम के पिताजी स्वर्गीय राजाराम मार्ग के नाम से जाना जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने स्व0 राजाराम के जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री ने कहा की स्वर्गीय राजाराम एक धार्मिक व्यक्ति थे उनके नाम से आज भी कोटद्वार का प्रसिद्ध मेला भाबर क्षेत्र मे लगता है।

इस अवसर पर पार्षद रोहनी देवी,सुखपाल शाह, पूर्व प्रधान पूरण चन्द्र, समाजसेवी सुरेश चन्द्र, दिनेश चन्द्र, सुभाष चन्द्र, भुवनेश चन्द्र, उदयराम सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *