डीजल की आपूर्ति ठप होने से किसान परेशान
![डीजल की आपूर्ति ठप होने से किसान परेशान](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG_20201123_162206.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/02/20240208_102415-scaled.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-09-at-5.58.37-PM.jpeg)
कालाढूंगी:- कालाढूंगी विधानसभा के राजस्व ग्राम के अंतर्गत बैलपड़ाव राजस्व ग्राम में पेट्रोल पंपों में डीजल की आपूर्ति न होने के कारण किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वही किसानों की समस्या बढ़ती नजर आ रही है जहां एक ओर केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है ।
वहीं दूसरी ओर किसानों को समस्याओं का सामना करना पढ़ रहा हैं ।
यह समस्या बहुत गहराई को दर्शाता है वही किसानों को जब भी डीजल की आवश्यकता पड़ती है पेट्रोल पंपों में डीजल का ना होना किसानों के लिए समस्या उत्पन्न कर रही है जहां राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है वही किसानों की आय में वृद्धि तो नहीं होती वहीं किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
कहीं ना कहीं जन समस्याओं को लेकर सरकार की गंभीरता पर सवाल उजागर होता है।