उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की मौत।
![उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की मौत।](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200903_181154.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/02/20240208_102415-scaled.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-09-at-5.58.37-PM.jpeg)
सितारगंज:सितारगंज में संपूर्णानंद खुली जेल में 35 वर्षीय मदन सिंह की मौत हो गई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर पंचनामा भरने की कार्यवाही की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा निवासी मदन सिंह उम्र 35 वर्ष 2015 से संपूर्णानंद खुली जेल सितारगंज में 302 के केस में उम्र कैद की सजा काट रहा काट रहा था। मदन सिंह जी सुबह सीने में दर्द का शिकायत होने पर मदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में लाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया एंबुलेंस से मदन को हाय सेंटर ले जाया जा रहा था तभी अचानक रास्ते में मदन की तबीयत बिगड़ने लगी एंबुलेंस चालक ने मदन की तबीयत बिगड़ती देख दोबारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया जहां मदन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वहीं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है परिजनों के आने के बाद पंचनामा भरने की कार्यवाही की जाएगी।