कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारायण दत्त तिवारी को किया याद
![कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारायण दत्त तिवारी को किया याद](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2020/10/IMG_20201004_200321_61_37.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/02/20240208_102415-scaled.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-09-at-5.58.37-PM.jpeg)
बाजपुर: बाजपुर में नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारायण दत्त तिवारी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किये। बता दें कि विकास पुरुष के नाम से जाने जाने वाले नारायण दत्त तिवारी की पुण्य तिथि और जयंती कांग्रेस कार्यकर्ता मना रहे हैं। जिसके चलते बाजपुर के पूर्णानंद तिवारी पुस्तकालय में नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की पुण्य तिथि और जयंती मनाई गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए और उन्हें याद किया। इस दौरान गुरजीत सिंह ने कहा कि नारायण दत्त तिवारी की दूरगामी सोच का नतीजा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास के पहिए को जाम नहीं होने दिया। यही कारण है कि उन्हें विकास पुरुष के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि तराई से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों में नारायण दत्त तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास किया है। जिसका नतीजा है कि लोग उन्हें आज भी याद करते है।