कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा।

कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा।
शेयर करें !

कोटद्वार:पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आज पूर्व राज्यमंत्री जसवीर के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने मोटाढांक में एकत्र होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निंबुचौड तक पैदल भारत जोड़ो यात्रा निकाली।
इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि जबसे देश में भाजपा सरकार आई है और समाज का विघटन हुआ है बेरोजगारी,महंगाई बड़ी है और सरकारी संस्थाओं का बहुत जायदा दुरुपयोग हुआ है। जब इस संदर्भ में विपक्ष ने बोलना चाहा तो बोलने नही दिया गया। अब कांग्रेस जनता के बीच जाकर भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष महाबीर रावत, पूर्व राज्य मंत्री एडवोकेट जसवीर राणा,विजयनारायण सिंह, बलबीर रावत, हिम्मत सिंह, संदीप रावत, देवेन्द्र भट्ट, राकेश शर्मा,विनोद रावत, बीरेन्द्र रावत, शुभलोक रावत, राजेन्द्र रावत, रूपेन्द्र नेगी,विनोद नेगी, महेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *