कांग्रेस सेवादल ने निकाली मुख्यमंत्री की शव यात्रा।

कांग्रेस सेवादल ने निकाली मुख्यमंत्री की शव यात्रा।
0 0
शेयर करें !
Read Time:3 Minute, 21 Second

कोटद्वार:- कोरोना महामारी में अपनी जान हथेली पर रखकर फ्रंट लाइन में रहनी वाली पुलिसकर्मियो को राज्य सरकार के द्वारा तोफे के रूप में पुलिस कर्मियों के ग्रेडपे में भारी कटौती कर दी गयी है। जिसको लेकर कांग्रेस सेवादल में भारी आक्रोश है।
कांग्रेस सेवादल ने पुलिस कर्मियों के पुराने ग्रेडपे की बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाली। यह शव यात्रा आज काशीपुर से शुरू होकर देहरादून राज्यपाल के कार्यलय में समाप्त होगी। आज पहले दिन मुख्यमंत्री की शव यात्रा को लेकर कांग्रेस सेवा दल कोटद्वार पंहुचा जंहा पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल कार्यक्रताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री की शव यात्रा को नगर के मुख्यमार्गों से होते हुए निकाली।
इस दौरान जसवीर राणा कहा कि इस कोरोना महामारी में पुलिसकर्मियों ने अपनी जान हथेली पर रखकर देश सेवा की है। लेकिन उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने पुलिसकर्मियों के ग्रेडपे बढ़ाने के बजाय कम कर दिया है। पुलिसकर्मियों को अभीतक ग्रेडपे 4200 मिलता था लेकिन प्रदेश सरकार ने उनका ग्रेड पे घटाकर 2800 कर दिया है जो सीधे तौर पर प्रदेश सरकार के नाकारापन की और इसारा करता है।
प्रदेश सरकार के द्वारा अगर जल्दी ही पुराना ग्रेडपे बहाल नही होता है तो कांग्रेस सेवा दल को सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस का ग्रेड पे घटा कर सरकार ने उनके तथा उनके परिवार के पेटपर लात मारने का काम किया है जिसे हम कभी माफ नहीं करेंगे तथा पुलिस के सथियों को उनका पुराना ग्रेड पे वापस दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राजेश रस्तोगी,पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा,सेवादल जिला अध्यक्ष देवेन्द्र भट्ट,महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा,बीरेन्द्र रावत,श्रीधर बेदवाल,मान सिंह राजपूत,इरशाद सल्मानी,विमलेश नेगी,प्रीति सिंह,कविता भारती,ड़ॉ नोमान रजा,महेश नेगी,महेश शाह,अतुल नेगी,सौरभ पांडेय,भारत रावत,रजनीश रावत सहित बडी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।

About Post Author

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *