विधायक महेश नही पर मुकदमा दर्ज

विधायक महेश नही पर मुकदमा दर्ज
0 0
शेयर करें !
Read Time:2 Minute, 45 Second

देहरादून: उत्तराखंड में विधायक महेश नेगी का मामला सियासत में खूब सुर्खियां बटोरे हुए है.मामले में विधायक पर मुकदमा दर्ज होने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार और भाजपा की घेरेबंदी शुरू कर दी है। उधर बैकफुट पर आई भाजपा फिलहाल हालातों को संभालने की जद्दोजहद में ही जुटी है।

प्रदेश की सियासत में इन दिनों भाजपा के विधायक महेश नेगी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं, विधायक पर उनके क्षेत्र की ही रहने वाली एक महिला ने दुराचार का आरोप लगाया है जिस पर अब कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा भी दर्ज हो गया है। भाजपा विधायक महेश नेगी पर मुकदमा दर्ज होते ही विपक्षी दलों ने भी सरकार और भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। कांग्रेस के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में सरकारी एजेंसियां किस तरह सरकार के दबाव में इस बात का अंदाजा इससे लगाते हैं कि एक महिला को न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा तब जाकर पुलिस ने महिला की रिपोर्ट दर्ज की।
जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि वह अपने अध्यक्ष के उस बयान पर पूरी तरह समर्थन करते हैं जिसमें उन्होंने विधायक के डीएनए टेस्ट की बात कही थी।

भाजपा के खिलाफ मुद्दा मिलते ही न केवल कांग्रेस बल्कि यूकेडी भी सामने आकर मामले को भुनाने में जुट गई है। मुद्दा एक महिला के उत्पीड़न से जुड़ा होने के कारण विपक्षी दलों ने सीधे सरकार और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को ही आड़े हाथों लिया है। क्षेत्रीय दल यू के डी के नेता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रदेश के लिए बेहद शर्म की बात है कि एक महिला को पुलिस के पास जाकर न्याय नहीं मिला और सरकार के दबाव में पुलिस काम नहीं कर पाई ऐसे हालातों में कोर्ट ने जो निर्णय दिया है उसका भी स्वागत करते हैं और भाजपा से ऐसे विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हैं।

About Post Author

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *