भाबर क्षेत्र में अवैध शराब व सट्टा पर अंकुश लगाने पर अपर पुलिस अधिक्षक को महिला दिवस के मौके पर किया सम्मानित

भाबर क्षेत्र में अवैध शराब व सट्टा पर अंकुश लगाने पर अपर पुलिस अधिक्षक को महिला दिवस के मौके पर  किया सम्मानित
शेयर करें !

कोटद्वार:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर झण्डीचैड़ पश्चिमी के महिला मंगलदल द्वारा अंतर्राष्ट्रीया महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरूआत अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं व स्कूली छात्र-छा़त्राओं ने संस्कृति कार्यक्रम, योग, लोकनृत्य, नाटक की रंगारंग प्रस्तुतिया दी।
अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने कहा कि हर घर में लडकियों को भी उतना ही सम्मान मिलना चाहिए जितना लडकों को मिलता है।
महिला मंगल दल अध्यक्षा ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपील की क्षेत्र में पनप रही कुरीतियों के पुरजोर विरोध के लिए आगे आयें तभी एक स्वच्छ क्षेत्र हम बना सकते है। वहीं महिला मंगल दल झण्डीचौड़ ने अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी को क्षेत्र में अवैध शराब व सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला मंगल दल की अध्यक्षा रामेश्वरी देवी, सुनीता देवी, अंजली देवी, देवेश्वरी देवी, सरोजनी देवी, पिंकी देवी, सुनीता देवी, कविता देवी, सविता देवी, सरोज देवी, विमला देवी, सुलोचना देवी, सुशीला देवी, अशोक कुमार, प्रधानाचार्य भारत भूषण शाह, नरेन्द्र शचान, पूर्व प्रधान पूरण चंद्र, पुष्पा शाह, पार्षद सुखपाल शाह उपस्थित थे।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *