पहाड़ी से आये बोल्डरों की चपेट में आया एक वाहन। वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, सभी सवारियां सुरक्षित
![पहाड़ी से आये बोल्डरों की चपेट में आया एक वाहन। वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, सभी सवारियां सुरक्षित](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2021/02/IMG_20210225_130106130148_25221.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/02/20240208_102415-scaled.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-09-at-5.58.37-PM.jpeg)
रुद्रप्रयाग:- केदारनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग के निकट पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरने से एक मैक्स वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि वाहन चालक की सझदारी से नदी में गिरने से बच गया और वाहन में बैठी 10 सवारियां सुरक्षित बच गयी। बाद में किसी तरह वाहन को हाईवे से किनारे करके ट्रैफिक को सुचारू किया गया।
दअरसल, केदारनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से 4 किमी दूर अचानक पहाड़ी से भारी भरकम मलबा और बोल्डर आ गया। बोल्डर आने के समय हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू था। इस दौरान पहाड़ी से आये बोल्डरों की चपेट में एक मैक्स वाहन आ गया। वाहन सवारियों से भरा था, लेकिन गनीमत यह रही कि वाहन नदी में नही गिरा। हालांकि बोल्डरों की चपेट में आने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होने के कारण हाईवे पर दो घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। बाद में हाईवे से मलबा हटाने और क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे करने के बाद आवाजाही शुरू हो पाई।