नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
0 0
शेयर करें !
Read Time:1 Minute, 54 Second

पटना: जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजभवन परिसर में आयोजित एक समारोह में अपराह्न 4:30 बजे राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन परिसर के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अंमित शाह भी शामिल हुए। इस समारोह में राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यंमत्री तेजस्वी यादव शामिल नहीं हुए। बिहार चुनाव में सबसे अधिक सीटों पर विजय हासिल करने वाली पार्टी राजद ने इस समारोह का वहिष्कार किया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को बिहार की 243 सीटों में से 125 सीटें मिली थीं, जिसमें भाजपा को 74, जद (यू) को 43, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) व विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार-चार सीटें मिली हैं।

नीतीश कुमार बिहार की सातवीं बार कमान संभाल रहे हैं। नीतीश इसके पहले तीन मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक, 24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010 तक, 26 नवंबर 2010 से 17 मई 2014 तक, 22 फरवरी 2015 से 19 नवंबर 2015 तक, 20 नवंबर 2015 से 26 जुलाई 2017 तक तथा 27 जुलाई 2017 से अब तक बिहार की कमान संभाल चुके हैं।

About Post Author

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *