उत्तराखंड बार काउंसलिंग के सदस्य का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत।


एंकर– कोटद्वार बार एसोसिएशन में उत्तराखंड बार काउंसिल के नव निर्वाचित सदस्य कुलदीप कुमार का अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बार भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने उन्हें बुके भेंट कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने बार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मुद्दों को उनके समक्ष रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि बार काउंसिल के नए सदस्य के रूप में वे अधिवक्ताओं के हितों की प्रभावी पैरवी करेंगे।
अपने संबोधन में उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य कुलदीप कुमार ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण और बेहतर कार्य करेगी।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अजय पंत, जसबीर राणा, नरेंद्र गुसांई, मुकेश कबटियाल, बिजेंद्र राणा, अनिल खंतवाल, अरविंद चौधरी, सुनील खत्री, कुँवर सिंह आर्य, सुनील घिल्डियाल, योजना शर्मा, प्रवेश रावत, अविरल पंत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।







