नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष

नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष
शेयर करें !

रिपोर्टर- योगेश चौहान
दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी से कांग्रेस में आए नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंप दी है। सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के साथ-साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है। यह खबर आते ही सिद्धू के घर के बाहर मिठाइयां बांटी जाने लगी। सिद्धू खेमे के विधायकों का दावा है कि पार्टी आलाकमान के इस फैसले में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की भी सरहमति है।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। सोनिया गांधी ने जिन चार नेताओं का पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है, उनमें संगत सिंह गिलाजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा का नाम शामिल है।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *