दो छात्रों पर चाकू से हमला।
![दो छात्रों पर चाकू से हमला।](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG_20210916_161652.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/02/20240208_102415-scaled.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-09-at-5.58.37-PM.jpeg)
पिथौरागढ़:- पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग चौकोड़ी हिमालया इंटर कॉलेज के दो छात्रों पर सुबह स्कूल जाते समय एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों छात्र घायल हो गए। हमले की सूचना आसपास के लोगों को मिलने पर छात्रों को तत्काल निजी वाहन से समुदाय स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग लाया गया। जंहा पर दोनों घायल छात्रों का उपचार चल रहा है।
डॉक्टर देवेश टम्टा ने बताया की एक छात्र के पेट में चाकू लगा गया है जिसका प्राथमिक उपचार के बाद हायर
सेंटर रेफर कर दिया गया है, दूसरे छात्र के कान व सर में चोट लगी है।
वहीं थाना अध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया अभी तक दोनों छात्रों के परिजनों द्वारा थाने में तहरीर नहीं दी गई है जैसी तहरीर आती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।