ट्रक ने महिला को कुचला,मौत
![ट्रक ने महिला को कुचला,मौत](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/10/road_2019040518381206_650x-2.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/02/20240208_102415-scaled.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-09-at-5.58.37-PM.jpeg)
कोटद्वार: – कोटद्वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़िया में हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के दोनों पैर के ऊपर ट्रक चढ़ गया जिससे महिला के दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए।राहगीरों ने घायल महिला को आपातकालीन सेवा 108की मदद से बेस चिकित्सालय पंहुचाया जहां कर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम सीमा देवी निवासी शिवराजपुर कोटद्वार बताया जा रहा है और वह स्कूटी से कोटद्वार आ रही थी।
सीएमएस डॉ विजेश भारद्वाज ने बताया कि महिला का 1घंटे तक उपचार चला। जिसके बाद महिला की मौत हो गई।