स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आवास पर हुआ तिरंगा यात्रा का समापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आवास पर हुआ तिरंगा यात्रा का समापन
शेयर करें !

कोटद्वार:- मिशन 2022 को देखते हुए कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शौर्य और क्रियाकलापों को जन जन तक पंहुचाने का काम कर रही है।

जिसमे कांग्रेस सेवा दल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि सप्ताह में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बीते 24 अक्टूबर से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई जिसका शुभारंभ पीसीसी चीफ प्रीतम सिंह ने किया। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में गढ़वाल के सभी जनपदों में तिरंगा यात्रा ने भ्रमण किया जिसमें विशेषकर बद्रीनाथ और केदारनाथ भी तिरंगा यात्रा गई।

तिरंगा यात्रा में कांग्रेस सेवा दल ने इंदिरा गांधी के शौर्य और क्रियाकलापों को प्रदेश की आम जनता तक पहुंचाया साथ ही तिरंगा यात्रा ने किसान, बेरोजगार, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे के खिलाफ जनता को जागरूक किया।

जिसमें आज तिरंगा यात्रा समापन के मौके पर कोटद्वार पहुंची जहां पर पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा और कांग्रेस सेवादल के कोटद्वार से जिला अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कार्य सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में एकत्र होकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए आजाद हिंद फौज में कैप्टन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन मुरली सिंह रावत के आवास पर पहुंची। कांग्रेस सेवादल ने तिरंगा यात्रा के मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस मौके पर कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बनाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कांग्रेस सेवा दल ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन का तिरंगा यात्रा का समापन किया।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि सप्ताह के मौके पर कांग्रेस सेवादल ने तिरंगा यात्रा निकाली जो 24 अक्टूबर को देहरादून से चली और आज इस तिरंगा यात्रा का कोटद्वार में समापन हुआ। तिरंगा यात्रा का मकसद इंदिरा गांधी की नीतियों और लोकप्रियता की जानकारी युवाओं तक पंहुचाना है। साथ ही पूर्व राज्य मंत्री ने त्रिवेन्द्र सरकार को बेईमानो और भरष्टाचारियो कि सरकार बताया। जिसको 2022 में उत्तराखंड की जनता उखाड़ने का काम कर रही है।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, कोटद्वार जिलाध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, राकेश शर्मा, तेजपाल सिंह पटवाल विरेंद्र सिंह रावत,विक्रम राणा, श्रीधर वेदवाल, वीरेंद्र पाल सिंह बिष्ट, बृजेंद्र नेगी, विनोद रावत, प्रेम सिंह पयाल,शुभलोक रावत, विरेंद्र रावत, अतुल नेगी,महेश शाह,फईम,योगेश डोगरा, प्रताप सिंह, इरशाद सलमानी, आदि मौजूद थे

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *