कांग्रेस की जड़े है मजबूत है प्रदेश में बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार।

कांग्रेस की जड़े है मजबूत है प्रदेश में बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार।
शेयर करें !

यमकेश्वर:- उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने और सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हो गए है। कांग्रेस कमेटी के विधानसभा प्रयवेक्षक एवं पूर्व मेयर रमा खलखो आज यमकेश्वर विधानसभा में पंहुची जंहा पर ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा व अन्य कार्यकर्ताओ ने पर्यवेक्षक का जोरदार स्वागत किया।
द्वारीखाल ब्लॉक में पहुंचने पर रमा खलखो ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। पर्यवेक्षक ने कांग्रेस की नितियों को जन-जन तक प्रचार एवं प्रसार कर आगामी विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की रिकार्ड जीत के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा ने कहा कि कांग्रेस की जडे इतनी बडी है कि इसे कोई हिला नहीं सकता और हमें कांग्रेस की इसी मजबूती को आगे भी बनाये रखना होगा जो कि आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही सम्भव हो पायेगा।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *