अन्य पार्टियों के पदाधिकारी कांग्रेस का थाम रहे दामन।

अन्य पार्टियों के पदाधिकारी कांग्रेस का थाम रहे दामन।
शेयर करें !

कोटद्वार:- उत्तराखंड की जनता औऱ राजनीतिक पार्टियां भी भली भांति समझ चुकी है कि अब आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। जिसको देखते अन्य पार्टियों के पदाधिकारी व समर्थक बढ़चढ कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे है।
आज पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के समक्ष आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रमोद चौहान एवं शोसल मिडिया प्रभारी रिषभ चौहान, भाजपा के प्रदीप बिष्ट, रवि बिष्ट पूर्व वन निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रताप सिंह ने कांग्रेस की सदस्या ग्रहण की पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने फूल मालाओ से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा,पूर्व प्रमुख सुरेश असवाल, प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, बृजेंद्र नेगी,भीमेन्द्र पंवार, आशुतोष कण्डवाल, महामंत्री हेमचन्द्र पंवार, सम्बन्ध नेगी, चन्द्र मोहन नेगी, सहित बडी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता सामिल थे।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *