मृतक का पिता लगा रहा न्याय की गुहार
![मृतक का पिता लगा रहा न्याय की गुहार](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200921_140010.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/02/20240208_102415-scaled.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-09-at-5.58.37-PM.jpeg)
कोटद्वार: कोटद्वार से सटे उत्तर प्रदेश के बिजनोर जनपद के अंतर्गत चोड़खत्ता के जंगल मे बीते 8 सितम्बर को झण्डीचौड़ निवासी संदीप नाम के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। बीते07 सितम्बर को संदीप सुबह काम के लिए निकला था जिसमे सन्दीप के साथ काम करने वाले हरपाल और राजू संदीप को यूपी के चोड़खत्ता ले गए। मृतक सन्दीप के परिजन अब सोची समझी साजिश के तहत सन्दीप की हत्या की बात कह रहे है।
मृतक के परिजन दर दर की ठोकरे खाते हुए अब कोटद्वार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे है।
मृतक के पिता नैन सिंह औऱ मौसा हरीश सिंह ने ग्रामीणों को साथ लेकर तहसील में पंहुचकर उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए हरपाल और राजू पर हत्या पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है।