शिक्षक की गोली मारकर हत्या
![शिक्षक की गोली मारकर हत्या](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200905_215136.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/02/20240208_102415-scaled.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-09-at-5.58.37-PM.jpeg)
रुड़की: रूड़की के लक्सर क्षेत्र के ओसपुर गांव में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक प्राईमरी टीचर की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
आपको बता दें कि ओम सिंह चौहान राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में टीचर के पद पर कार्यरत है। देर शाम सुल्तानपुर से अपने घर ओसपुर जाते हुए घर के निकट अज्ञात व्यक्तियों ने उनको गोली मार दी है। गोली लगने से ओमसिंह चौहान की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट ने बताया कि हत्या किसने और क्यो कि किससे रंजिश थी। इसकी जांच की जा रही है।मामला का जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।