प्रदेश अध्यक्ष करन महारा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत।

0 0
शेयर करें !
Read Time:2 Minute, 26 Second

कोटद्वार – कांग्रेस के नवनयुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन महारा जनपद पौड़ी भ्रमण पर है। जिसमें आज प्रदेश अध्यक्ष लालढांग के रास्ते कोटद्वार पंहुचे,इस दौरान चिलरखाल में ही पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करन महारा का कोटद्वार आगमन पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के परिजनों से मुलाकात की। हल्दुखता में सर्वोदय सेविका शशि प्रभा रावत से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद आजाद हिन्द फौज के कैप्टन मुरली सिंह रावत जी को उनके आवास पर जाकर प्रदेश अध्यक्ष करन महारा और पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद तहसील प्रसार में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पनियाली विश्राम गृह में प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बड़ी कार्यकारिणी के बजाय काबिल लोगो को ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सामिल किया जाएगा,साथ ही उन्होंने भाजपा की तरह कांग्रेस के आईटी सेल को मजबूत करने की बात भी कही।कार्यकताऔ की बैठक।
सुरेन्द्र सिंह नेगी, शैलेन्द्र रावत, जसबीर राणा, चन्द्र मोहन खर्कवाल, संजय मित्तल, प्रवेश रावत, शकुन्तला चौहान, रंजना रावत, अमित राज सिंह, विजय रावत, देवेन्द्र भट्ट, सुनीता बिष्ट सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *