सट्टा खिलाते हुए सद्दाम को पुलिस ने 5माह में दूसरी बार किया गिरफ्तार।

सट्टा खिलाते हुए सद्दाम को पुलिस ने 5माह में दूसरी बार किया गिरफ्तार।
शेयर करें !

कोटद्वार– कोटद्वार पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि अवैध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कोटद्वार पुलिस के द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए है कि अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों में कड़ी कार्रवाई की जाए।
कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अवैध सट्टेबाजी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त सद्दाम को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त सद्दाम के कब्जे से ₹3,420/- नकद एवं सट्टे का एक रजिस्टर बरामद किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। जनपद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी अभियान निरंतर जारी रहेगा।

अगर सूत्रों की भी माने तो–

सद्दाम स्टेडियम कालोनी कोटद्वार में स्थानीय लोगों को सट्टा खिलाकर 10रुपए के बदले 9सौ रुपए का लालच देकर उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहा था। मूल रूप से सद्दाम उर्फ गुलजार तारानगर थाना बिजनौर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। गतवर्ष जनवरी माह में भी पुलिस ने सद्दाम को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया था।
पुलिस की कार्यवाही के बावजूद भी सद्दाम के लगातार हौंसले बुलंद होते जा रहे है और जमानत पर छूटते ही दुबारा सट्टे के अवैध कारोबार को अंजाम देने में लग जाता है। सट्टा खिलाने में माहिर सद्दाम अब पुलिस कार्रवाई को भी खेल समझने लग गया है जो भविष्य में कहीं न कहीं बड़े अपराध की और इशारा कर रहा है।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *