पेशावर कांड के महानायक की पुण्यतिथि पर किया याद।

पेशावर कांड के महानायक की पुण्यतिथि पर किया याद।
0 0
शेयर करें !
Read Time:2 Minute, 31 Second

कोटद्वार। गढ़वाल व देश के महान सपूत, स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रदूत, पेशावर काण्ड के महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मांसौ ( थैलीसैण) में जन्मे वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने 20 अप्रेल 1930 को ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के शुरुआत में 23 अप्रैल 1930 पेशावर (बर्तमान पाकिस्तान में) पठानों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहां पर हुकूमत ने गढ़वाल रायफल की यूनिट 02/18 तैनात कर दी और प्रदर्शन कारियों पर गोली चलाने के आदेश दिए लेकिन यूनिट का नेतृत्व कर रहे बीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया, इस घटना से देश की आजादी के दीवाने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में नए उत्साह का सृजन हो गया और आजादी कर संघर्ष को नया जीवन प्राप्त हो गया, जो आज भी संघर्ष से महान उपलब्धि प्राप्त करने वाले शख्सियतों के लिए प्रेरणास्पद है।
आज के कार्यक्रम में जसबीर राणा ( पूर्व राज्यमंत्री) बरिष्ट उपाध्यक्ष- बीरेंद्र सिंह रावत, बलबीर सिंह रावत, विनोद सिंह रावत, महेंद्र पाल सिंह रावत, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ट – मु0 स्वाले, पार्षद- नईम अहमद, जिला मंत्री- विजय नेगी, अनिल रतूड़ी, सन्दीप रावत, विनोद नेगी, राजा आर्य, जावेद, अमित नेगी, अमितराज सिंह रावत, धर्मपाल नेगी, पुष्पेन्द्र सिंह नेगी, भारत सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह नेगी आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

About Post Author

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *