पौड़ी में हुई दुष्कर्म की घटना से जनता में आक्रोश

पौड़ी में हुई दुष्कर्म की घटना से जनता में आक्रोश
0 0
शेयर करें !
Read Time:2 Minute, 10 Second

कोटद्वार:- उत्तराखंड में दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम नही ले रहे है। जिसमे बीते 20 मार्च को जनपद पौड़ी के एक गांव में युवती के साथ गांव के दो युवको ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। साथ ही दुष्कर्म पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई। जिसमे दुष्कर्म पीड़िता का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
जनपद में दुष्कर्म की घटना से जनता में भारी आक्रोश है। दुष्कर्म पीड़िता को न्याय और आरोपियों को फांसी मांग को लेकर आज शैलशिल्पी विकाश संगठन ने तहसील परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया.
शैलशिल्पी विकाश संगठन के महासचिव विकास ने दुष्कर्म के मामले में अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार देवभूमि में बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। जिसे रोकने में शाशन और प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। एक सप्ताह का समय जनपद पौड़ी के घटना को हो चुका है लेकिन अभी तक बलात्कारियो की गिरफ्तारी नही हुई है। जो कंही ना कंही शासन और पर सवालिया निशान खड़े करते है।अगर जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती है तो अनुसूचित समाज को सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। हम शाशन से मांग करते है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए जिससे इस तरह की बलात्कार की घटनाओं पर विराम लग सके।

About Post Author

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *