रोडवेज कर्मचारियों को निःशुल्क पैरवी का दिलाया भरोषा।
![रोडवेज कर्मचारियों को निःशुल्क पैरवी का दिलाया भरोषा।](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2020/10/IMG_20201004_200321_61_37.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/02/20240208_102415-scaled.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-09-at-5.58.37-PM.jpeg)
कोटद्वार: कोरोना काल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले परिवहन निगम के कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नही मिला है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के बैनर तले आज तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर कोटद्वार डिपो के रोडवेज कर्मचारियों ने एक दिवसीय कार्यवाहिष्कर कर डिपों के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए है।
रोडवेज कर्मचारियों के प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए स्थानीय अधिवक्ता अरविंद वर्मा ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान अधिवक्ता ने आंदोलित कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि अगर प्रदेश सरकार एक माह के अंदर रोडवेज कर्मचारियों का वेतन जारी नही करती है तो इस मामले को उच्च न्यायालय में भेजा जाएगा और में निशुल्क इस केस की पैरवी करूंगा।