अब पंहुचेगी संसद तक उत्तराखंड हित की आवाज–महेंद्र सिंह रावत।

अब पंहुचेगी संसद तक उत्तराखंड हित की आवाज–महेंद्र सिंह रावत।
शेयर करें !

 

कोटद्वार:– उत्तराखंड क्रांतिदल के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल ने 44सालो में पहली बार केंद्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव किया। 17सितंबर को गैरसैंण में केंद्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान किया गया जिसमे पूरण सिंह कठेत निर्वाचित होकर यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष बने और 15अक्तूबर से केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठेत के नेतृत्व में नए युवा भी जुड़ रहे हैं और अन्य क्षेत्रीय दलों से भी बातचीत चल रही है की अगर उन्हें भी उत्तराखंड हित और जल जंगल जमीन लड़ाई लड़नी है तो उन्हें एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा।
अभी जो उत्तराखंड में निकाय चुनाव होने वाले है उसके लिए भी शीघ्र ही प्रभारी नियुक्त किए जायेंगे जो नगर निगम चुनाव को देखेगी और साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए भी हमारी पूरी तैयारी चल रही है और उत्तराखंड के सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त किए जा रहे है। हम पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट जी से अपील भी कर रहे है की वह पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लडे और उत्तराखंड की आवाज को संसद तक पंहुचाए। कांग्रेस व भाजपा दिल्ली के इशारों पर नाचती है और उत्तराखंड हित की बात को दरकिनार कर देती है।
जल जंगल जमीन मूलनिवास भू कानून परिसीमन जैसे मुद्दों को संसद में उठाने वाला कोई नही है। कांग्रेस भाजपा के सांसद रिमोट कंट्रोल से चलते है। 2019 में भाजपा ने कहा गया था की पर्वतीय क्षेत्रों के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन करेंगे जिसमे केवल पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा लेकिन आज तक वह मंत्रालय नही बना भाजपा ने केवल पर्वतीय क्षेत्रों की जनता को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। जिस कारण उत्तराखंड की जनता अपने को छला हुआ महसूस कर रही है और अब जनता भी चाहती है की अब उत्तराखंड में उत्तराखंड क्रांति दल के सांसद बने जो जो बुलंदियों से उत्तराखंड हित की आवाज को संसद में उठाए।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *