महिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस।

महिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस।
शेयर करें !

कोटद्वार:–महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर आज कोटद्वार के जिला कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। वहीं जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रश्मि पटवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान चल रहा है जो कि प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर भी चल रहा है। पूरे प्रदेश में 10 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं आज कोटद्वार कार्यालय में सदस्यता अभियान के तहत महिलाओं को जोड़ा जा रहा है जिसमें महिलाए बढ़ चढ़ प्रतिभाग कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने भाबर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सोंपा माँग पत्र।

रश्मि पटवाल ने कहा कि कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर महिलाएं बढ़-चढ़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रही है वहीं आने वाले समय में चुनाव के लिए भी कांग्रेस बूथ स्तर पर कार्य कर रही है। जिसका लाभ चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों को मिलने वाला है।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *