तीन तलाक कानून का मजाक
![तीन तलाक कानून का मजाक](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200927_150958.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/02/20240208_102415-scaled.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-09-at-5.58.37-PM.jpeg)
बाजपुर: आये दिन तीन तलाक के मामले सामने आ रहे है जहाँ बाजपुर के सीता कालोनी निवासी दो सगी बहन रेशमा व सितारा का विवाह 6 वर्ष पूर्व एक ही दिन मुरादाबाद यूपी निवासी दो सगे भाई अकरम ओर जाकिर के साथ हुआ था। दोनों बहनों को उनके पति ने एक ही दिन में तीन तलाक दे दिया। दोनों बहनों ने पुलिस में तहरीर देकर अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति शुरू से ही कम दहेज लाने के ताने मारते थे। कुछ दिन पूर्व दोनों बहने अपने बच्चों को लेकर अपने मायके आ गई थी। जिसके बाद दोनों के पति अपने ससुराल आये व दोनों बहनों से मारपीट करने लगे वहीं गुस्से में दोनों के पतियों ने दोनों बहनों को तीन तलाक दे दिया।
इस दौरान रेशमा का पति उसकी दो वर्षीय पुत्री को भी जबरन अपने साथ ले गया। वही बाजपुर के मुंडिया निवासी फरजाना ने अपने पति पर मोटरसाइकल न मिलने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। वही सीओ दीपशिखा अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस को तीन तलाक से संबंधित 3 तहरीर प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।