यमकेश्वर में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला।

यमकेश्वर में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला।
शेयर करें !

यमकेश्वर:– प्रदेश की धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस में भारी आक्रोश देखा जा रहा है जिसमे आज शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यताओ ने यमकेश्वर तहसील मुख्यालय विथ्याणी में एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्यान एवं वन विभाग सहित अन्य विभागो में हुए घोटालों की जांच में लीपापोती कर अपने संलिप्त कार्यक्रताओ को बचा कर अपनी साख बचाने का काम कर रही है,प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह अखंड भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जिस कारण माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा उद्यान विभाग में हुए घोटालों की सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए है।


प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल,सतेंद्र सिंह नेगी– प्रधान विथ्याणी,मनोज– प्रधान वोरगांव,मोहन सिंह नेगी– पूर्व प्रधान,उदय सिंह नेगी,धनपाल सिंह नेगी,हरेंद्र नेगी –पूर्व सैनिक,विक्रम सिंह,दिनेश चंद्र,अनिल,बृजपाल,गजेंद्र,सुनील बड़थ्वाल सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : dalipkashyap03@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *