बोक्सा जनजाति के 76 गरीब परिवारों के घर विधायक निधि से लगेगा पेयजल कनेक्शन।
![बोक्सा जनजाति के 76 गरीब परिवारों के घर विधायक निधि से लगेगा पेयजल कनेक्शन।](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_20240119-161706_Video-Player.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/02/20240208_102415-scaled.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-09-at-5.58.37-PM.jpeg)
कोटद्वार:–कोटद्वार के हल्दुखाता में आदिवासी जनजाति लोगो की समस्याओं के निराकरण के लिए आज जनता दरबार लगाया गया जिसमे खुद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी समेत सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जनजाति के लोगो ने अपनी समस्याएं विधान सभा अध्यक्ष के सम्मुख रखी जिसमे विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर ही समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
हल्दुखाता में बोक्सा जनजाति के अधिकतर गरीब तबके के लोग रहते है जो पेयजल कनेक्शन नहीं लगा पा रहे थे जिसकी फीस 42सौ रुपए है। जिसमे विधान सभा अध्यक्ष ने पेयजल से वंचित 76परिवारों को विधायक निधि से निशुल्क पेयजल कनेक्शन देने की सौगात दी। जिसमे क्षेत्र के लोगो ने विधान सभा अध्यक्ष का आभार जताया।
इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा की प्रधान मंत्री का लक्ष्य है की हर व्यक्ति तक पहुंचा जाए और सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। जिसमे आज बोक्षा जनजाति लोगो के बीच में कैम्प लगाया गया है और सभी विभाग पहुंचे हुए है जिसमे इन लोगो की समस्याएं सुनी गई है। यहां 1175 बोक्शा जनजाति के लोग रहते है जो बहुत ही गरीब तबके के है इनके विकास के लिए हम निरन्तर प्रयास करते रहेंगे।