लाचार किसानों का प्रदर्शन

लाचार किसानों का प्रदर्शन
0 0
शेयर करें !
Read Time:2 Minute, 0 Second

रुड़की:- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सैकड़ों कार्यकर्ता रुड़की के भगवानपुर टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। किसानों ने कहा कि देश की रीड की हड्डी कहे जाने वाले किसान आज लाचार सा नजर आ रहा है। मिलो के द्वारा सही समय पर गन्ने का भुगतान नही हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से तानाशाही रवैया हम बिल्कुल नहीं चलने देंगे। सरकार द्वारा कृषि अध्यादेश कानून को लागू किया गया है जो किसानों पर अत्याचार है। इससे किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगा। आज सभी राज्यों के किसान दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। किसानों ने 8 तारीख को भारत बंद करके भी अपना विरोध जताया है। साथ ही आज सभी टोल फ्री किये गए हैं और 14 तारीख को जिलाधिकारी कार्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। उंन्होने कहा कि जब तक सरकार ये कानून वापस नही लेगी तब तक किसान पीछे नही हटेंगे। वही सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों ने भगवानपुर टोल प्लाजा पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। किसानों के साथ वार्ता की गई है और किसानों ने ज्ञापन देकर अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है और ज्ञापन को उचित माध्यम से आगे पहुंचाया जाएगा।

About Post Author

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *