सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी तिरंगा यात्रा।

सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी तिरंगा यात्रा।
शेयर करें !

कोटद्वार:- आजादी के नायकों के त्याग बलिदान और राष्ट्र प्रेम को देखते हुए कांग्रेस सेवा दल द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम किया जाता है। जिसमे आज कांग्रेस सेवा दल कार्यक्रताओं ने पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भट्ट के आवास पर पँहुच कर ध्वज वंदन कार्यक्रम किया।
इस दौरान पूर्व राजमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस सेवादल की जिम्मेदारियां बढ़ चुकी है जिसको देखते हुए कांग्रेस सेवादल घर घर जाकर कांग्रेस की उपलब्धियों को पंहुचाने का काम कर रही है।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता नेगी,सेवादल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भट्ट,राकेश शर्मा,भारत सिंह नेगी,प्रीति, आशुतोष कंडवाल,विनोद रावत,शुभलोक रावत,विजेंद्र,अतुल नेगी,महेश शाह,बीरेंद्र सिंह रावत सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनता मौजूद रही

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *