कांग्रेस सेवादल ने पौधारोपण कर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती।
![कांग्रेस सेवादल ने पौधारोपण कर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती।](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG_20220820_141917.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/02/20240208_102415-scaled.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-09-at-5.58.37-PM.jpeg)
कोटद्वार:- पूरे देश में आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयन्ति धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस सेवादल द्वारा धूमधाम से मनाई गई। सेवादल के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज कोटद्वार में सेवादल के कार्यकर्ताऔ द्वारा राजीव गाधी की जयन्ति के अवसर पर बृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।
पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा के नेतृत्व मे कांग्रेस सेवादल कार्यक्रताओ ने घमण्डपुर मे एकत्रित होकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी अमर रहे नारों के साथ याद किया साथ ही घमण्डपुर मे राजीव गांधी जी की याद मे फलदार पौधे लगाये।
पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा ने कहा कि राजीव गांधी विश्व के एकमात्र एसे युवा नेता थे जिनका देश मे ही नही विश्व के अन्य देश भी उनका लोहा मानते थे।
उन्हौने कहा कि राजीव गांधी ने देश को बीसवीं सदी की ओर ही अग्रसर नही किया बल्कि पंचयतौ मे महिला आरक्षण, मतदाताओ की आयु कम करना, तथा देश मे कम्प्यूटर क्रान्ति का आगाज कर देश को विकास की नई दिशा प्रदान की है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम मे पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा, सेवादल जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भट्ट, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा,पूर्व प्रधान विनोद रावत, पूर्व प्रधान बीरेन्द्र रावत, श्रीधर वेदवाल, शुभलोक रावत,आशुतोष कण्डवाल, उमेश देवरानी, अतुल नेगी, महेश शाह,संदीप रावत, मनोज, सहित बडी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।