शीतकालीन प्रतियोगिता का ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने किया शुभारंभ।

शीतकालीन प्रतियोगिता का ब्लॉक प्रमुख  महेंद्र सिंह राणा ने किया शुभारंभ।
शेयर करें !

डांडामंडी–द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत डांडामंडी खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विकासखंड के कई स्कूलों के बच्चो ने प्रतिभाग किया। जिसमे बतौर मुख्यातिथि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने शिरकत की। मुख्य अतिथि द्वारा ब्लाक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता 2024-2025 का शुभारंभ किया गया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजन को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने कहा की खेल में जीत-हार होती रहती है लेकिन खेल भावना रखते हुए किसी के प्रति मन में कटुता का भाव नहीं लाएं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा के माध्यम से आगे बढ़ने की ललक होती है। उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों का आव्हान किया कि वे जीवन में आने वाली समस्त चुनौतियों एवं खतरों का सामना करते हुए आगे बढ़ें।


ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि जिस तरह से सरकार खेल के माध्यम से बच्चो को आगे बढ़ाने का प्रयास करती रहती है वह सराहनीय है। खेल केवल मनोरंजन का साधन नही है खेल के माध्यम से आज युवा नई बुलंदियों को छू रहा है और देश का नाम रोशन कर रहे है। आज खेलों में भी छात्र छात्राएं अपना भविष्य बना सकती है सरकार द्वारा खिलाडियों को नौकरी में आरक्षण व लाभ दिया जा रहा है।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *