कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में देहरादून में बैठे पदाधिकारियों के रवैये को लेकर आक्रोश।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में देहरादून में बैठे पदाधिकारियों के रवैये को लेकर आक्रोश।
0 0
शेयर करें !
Read Time:3 Minute, 15 Second

कोटद्वार:- उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में चंद महीनों का समय शेष रह गया। जिसको देखते राष्ट्रीय पार्टियां जनता को अपने पक्ष में करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है।
लेकिन वंही उत्तराखंड में कांग्रेस की आपसी गुटबाजी रुकने का नाम नही ले रही है। गुटबाजी इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि देहरादून में बैठे कांग्रेस पदाधिकारियों ने आनन फानन में दुगड्डा,यमकेश्वर,द्वारीखाल के ब्लॉक अध्यक्षों को हटाकर नई नियुक्तियों कर रही है। जिससे धरातल में पार्टी का झंडा डंडा उठाकर पार्टी को बुलन्दियों में पंहुचाने वाले कांग्रेसी कार्यक्रताओं में भारी आक्रोश है।
उत्तराखंड बनने के बाद अभीतक यमकेश्वर विधानसभा में भाजपा ही काबिज रही है कांग्रेस पार्टी में अगर ऐसे ही कार्यक्रताओं की अनदेखी होती रहेगी तो यह कहना भी गलत नही होगा कि काँग्रेस प्रत्याशी जीत से कोसो दूर रहकर पोस्टर और होर्डिंग तक ही सीमित ना रह जाये।
उत्तराखंड कांग्रेस ने फेरबदल से पूर्व की गई नियुक्तियों का प्रदेश भर में विरोध होना शुरू हो गया है तथा कार्यकर्ता इन नीतियों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। दुगड्डा में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें दुगड्डा यमकेश्वर एवं द्वारीखाल के ब्लॉक अध्यक्षों को हटाकर आनन-फानन में नई नियुक्तियां करने से आम कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज है क्योंकि उक्त दिनों अध्यक्ष संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे थे उन्हें इस प्रकार हटाना कांग्रेस के लिए घातक साबित होगा जो लोग क्षेत्रों में ना रहे कर देहरादून में रह रहे हैं तथा प्रदेश अध्यक्ष को गुमराह कर इस प्रकार का कार्य करवा कर रहे हैं ऐसे लोगों का क्षेत्र में कोई जनाधार नहीं है तथा गणेश परिक्रमा करना उनका कार्य है। कांग्रेसजनो ने शिघ्र नियुक्ति बहाली की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन नेगी ने की बैठक में सुरेंद्र सिंह कल्याण सिंह चौहान से सुभाष चंद्र कुलदीप सिंह प्रेम सिंह अनूप सिंह विक्रम सिंह रमेश सिंह बलवंत सिंह आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे

About Post Author

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *