आम आदमी पार्टी निकली आरक्षण विरोधी

आम आदमी पार्टी निकली आरक्षण विरोधी
0 0
शेयर करें !
Read Time:2 Minute, 48 Second

रिपोर्ट-योगेश चौहान

कोटद्वार/भाबर: उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूरी 70 सीटो पर प्रत्याशी उतारने का एलान कर दिया। जिसमें उत्तराखंड की जनता भी आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही थी। लेकिन वंही आम आदमी पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी चुनाव सुरु होने से पहले ही अरविंद केजरीवाल का बोरा बिस्तरा बंधवाने को तैयार बैठे हैं।
कोटद्वार से आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी डीआईजी बलराम सिंह नेगी जी अपने विवादित बयानों से पार्टी की लुटिया डुबोने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं।
प्रभारी बलराम सिंह नेगी देश के लोकतंत्र पर सवालिया निशान खड़े करते हुए आरक्षण को देश के लिए अभिशाप बताया। बलराम सिंह नेगी ने कहा कि विधानसभा, नगर निकाय और पंचायत चुनाव में आरक्षण नही होना चाहिए। महिला आरक्षण या जातिगत आरक्षण से ऐसे लोग आ जाते हैं जो अन्क्वालिफाइड होते हैं जिनको ज्ञान नही होता है। इन जगहों पर आरक्षित नही वरिष्ठ और समझदार लोगो को आगे आना चाहिए। जिससे देश का सम्रद्ध विकाश हो सके।

आम आदमी पार्टी के आरक्षण विरोधी विवादित बयान से आरक्षित वर्ग में भारी आक्रोश है। वार्ड नम्बर37 के पार्षद सुखपाल शाह के नेतृत्व में आरक्षित वर्ग और महिला मंगल दल ने झण्डीचौड़ में एकत्र होकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए अरविंद केजरीवाल और बलराम सिंह नेगी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान आक्रोशित पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोकतंत्र का अपमान किया है साथ ही आरक्षित वर्ग को नाकाबिल बताकर आरक्षित वर्ग उपहास उड़ाया है। अगर जल्दी ही बलराम सिंह नेगी पर कानूनी कार्यवाही नही होती है तो आरक्षित वर्ग को सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

About Post Author

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *