आपातकालीन सेवा 108 गर्भवती के लिए हुई वरदान साबित।

आपातकालीन सेवा 108 गर्भवती के लिए हुई वरदान साबित।
0 0
शेयर करें !
Read Time:2 Minute, 14 Second

कर्णप्रयाग: स्वतंत्रता दिवस पर कर्णप्रयाग में महिला ने 108 मे दिया बच्चे को जन्म, माँ और बच्चा दोनों सुरक्षित।

पहाड़ो में फिर से 108 सेवा लोगो के लिए वरदान साबित हो रही है।मामला है कर्णप्रयाग का जहां एक महिला ने 108 एम्बुलेंस में एक बच्चे को जन्म दिया। डिलेवरी के बाद महिला में खून की कमी होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग के डाक्टरों द्वारा बच्चे और उसकी माँ को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ दोनों ठीक है।

शनिवार को जहां पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाने में लगा था। वही दूसरी ओर कर्णप्रयाग में करीब शाम 5:30 बजे कर्णप्रयाग से कुछ दूरी पर स्थित पंचपुलिया में एक महिला ने 108 में बच्चे को जन्म दिया।

कर्णप्रयाग 108 में तैनात फार्मासिस्ट सुमित खनेड़ा ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर से माधुरी पत्नी मदन लाल ग्राम कोटेश्वर पोस्ट बेरागना की गर्भवती महिला को डॉक्टरों ने बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कराया। जिस पर कर्णप्रयाग 108 एम्बुलेंस द्वारा गर्भवती महिला को श्रीनगर बेस अस्पताल ले जाते हुए कर्णप्रयाग से कुछ दूरी पर पंचपुलिया के पास महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। जिसके बाद महिला और बच्चे को कर्णप्रयाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। महिला में खून की कमी के चलते डॉक्टरों द्वारा महिला और बच्चे को श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहाँ दोनों माँ और बच्चा सुरक्षित है।

About Post Author

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *