किसान बैठा धरने पर
![किसान बैठा धरने पर](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200929_121538.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/02/20240208_102415-scaled.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-09-at-5.58.37-PM.jpeg)
बाजपुर: बाजपुर के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि प्रकरण मामले को लेकर शहीद भगत सिंह चौक पर एक किसान ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जहां किसान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को सुल्फ़िया बताया ओर जमीनों की खरीद फरोख्त का लिखित आदेश वापस न होने तक धरना जारी रखने की बात कही है। बता दें कि पूर्व जिलाधिकारी द्वारा बाजपुर के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई थी। जिसके बाद विभिन्न संगठनों ने सरकार से जमीनों की खरीद-फरोख्त पर रोक हटाने की मांग की। जिसके चलते देश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लंबे समय के बाद किसानों को उनकी जमीन का मालिकाना हक वापस देने की बात कही थी। लेकिन सरकार द्वारा प्रशासन को लिखित आदेश ना दिए जाने से आक्रोशित किसान सतवंत सिंह ने शहीद भगत सिंह चौक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी किसान सतवंत सिंह ने कहा कि जब तक सरकार किसानों को उनकी जमीन का लिखित आदेश स्थानीय प्रशासन को नहीं दे देती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सुल्फ़िया बताया। साथ ही सतवंत सिंह ने यह भी ऐलान किया कि जब सरकार लिखित आदेश देगी तब वह स्नान करेंगे।