श्रमिक की मौत का मामला, लाइनमैन पर लापरवाही के गंभीर आरोप।

श्रमिक की मौत का मामला, लाइनमैन पर लापरवाही के गंभीर आरोप।
शेयर करें !

कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के सुंडल गांव में बिजली के खंभे पर कार्य करते समय गिरने से दैनिक श्रमिक राकेश भट्ट की मौत के मामले में अब विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि मृतक राकेश भट्ट विद्युत विभाग में पंजीकृत श्रमिक नहीं था, बल्कि लाइनमैन अमित बहुगुणा ने अपनी सुविधा के लिए उसे विभागीय कार्य में लगाया था।

बताया जा रहा है कि विद्युत विभाग की ओर से कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि विभागीय कार्यों में दैनिक श्रमिकों को न लगाया जाए। इसके बावजूद कथित तौर पर इन निर्देशों की अनदेखी करते हुए राकेश भट्ट से बिजली के खंभे पर काम करवाया गया। आरोप यह भी है कि कार्य के दौरान उसे आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए।

यदि राकेश भट्ट को सुरक्षा के पर्याप्त उपकरण दिए गए होते और विभागीय निर्देशों का पालन किया गया होता, तो शायद यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। घटना के बाद मृतक के परिजन उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं, लेकिन राकेश भट्ट विभाग में पंजीकृत श्रमिक नहीं था, ऐसे में मुआवजे की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस पूरे मामले में लाइनमैन अमित बहुगुणा की कथित लापरवाही की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है। साथ ही विद्युत विभाग से यह भी सवाल किया जा रहा है कि आखिर विभागीय निर्देशों की अनदेखी कर किसी श्रमिक को जोखिम भरे कार्य में कैसे लगाया गया? अब देखना होगा कि विद्युत विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को न्याय व उचित मुआवजा दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *