उत्तराखंड पुलिस का साइबर अपराधियों पर शिकंजा ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट’ ।


देहरादून:- उत्तराखंड पुलिस ने साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए प्रदेशव्यापी ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट’ अभियान शुरू किया है। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन के मुताबिक, पिछले सात दिनों से चल रहे इस अभियान में 8 कंपनी PAC और करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साइबर ठगी में शामिल आरोपियों के साथ-साथ उन्हें अपने बैंक खाते, मोबाइल नंबर और सिम कार्ड उपलब्ध कराने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के तहत अब तक 200 से अधिक FIR दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि पुलिस ने 800 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों को भी चिह्नित किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपना बैंक खाता, मोबाइल नंबर या सिम कार्ड किसी अनजान व्यक्ति को किराए पर या इस्तेमाल के लिए न दें, क्योंकि साइबर अपराध में इनके दुरुपयोग की स्थिति में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।







