वार्ड नंबर 39 के पार्षद सीता देवी का पुत्र इस मामले हुआ गिरफ्तार।

वार्ड नंबर 39 के पार्षद सीता देवी का पुत्र इस मामले हुआ गिरफ्तार।
शेयर करें !

कोटद्वार–कोटद्वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत झंडीचौड में बीते 16अगस्त2026 को पश्चिमी झंडीचौड निवासी बलवंत सिंह उर्फ बल्ला जागरी अपने घर से थोड़ी दूरी पर तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए थे। उपचार के दौरान 23अगस्त को बलवंत सिंह की मृत्यु हो गई।
इंद्र सिंह जागरी पुत्र बलवंत सिंह ने बताया कि पूर्वी झंडीचौड वार्ड नंबर 39 की पार्षद सीता देवी एवं पूर्व प्रधान कृष्ण चंद्र खंतवाल के पुत्र अंकित उर्फ अभिषेक स्कूटी को अत्यधिक तेज रफ्तार एवं लापरवाही से चला जा रहा था इस दौरान उनके पिताजी को अंकित द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गई थी। इस दुर्घटना में पिताजी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार हेतु बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया था और गंभीर चोटे लगने के कारण 23अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि 18अगस्त को प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 193/2026, धारा 125(बी)/281 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। दिनांक 23.08.2026 को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल श्री बलबन्त सिंह की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत मुकदमा उपरोक्त में धारा 106 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अंकित उर्फ अभिषेक को आज दिनांक 24.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *