स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील।

स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील।
शेयर करें !

कोटद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कण्वनगरी कोटद्वार की ओर से नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर और पॉलीथिन मुक्त बनाने की अपील की गई है। नगर निगम ने 15 अगस्त 2026 के पावन पर्व पर नागरिकों से जिम्मेदारी के साथ अपने शहर की स्वच्छता एवं सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया।

 

नगर निगम की ओर से जारी अपील में नागरिकों से स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करने, नालियों में कूड़ा-कचरा नहीं डालने तथा घरों का कूड़ा केवल कूड़ा उठाने वाले वाहनों में ही डालने को कहा गया है। साथ ही सूखा एवं गीला कूड़ा अलग-अलग रखने और उसे नगर निगम के कूड़ा वाहनों में ही डालने की अपील की गई है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि कूड़ा जलाना कानूनन अपराध है। इसके अलावा सड़कों, पार्कों एवं नालियों में इधर-उधर कूड़ा न डालने, नगर निगम कोटद्वार को पॉलीथिन मुक्त बनाने में सहयोग करने तथा डेंगू के प्रकोप से बचाव के लिए घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की गई है।

अपील में पशुपालकों से अपने पालतू जानवरों को लावारिस न छोड़ने की भी अपील की गई है। नगर निगम ने कहा कि ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जुर्माना अथवा कार्रवाई की जा सकती है। वहीं नगर निगम द्वारा लगाए गए करों का समय पर भुगतान करने तथा नगर निगम की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील भी की गई है।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *