स्वच्छता अभियान तेज, अतिक्रमण पर मेयर सख्त।

स्वच्छता अभियान तेज, अतिक्रमण पर मेयर सख्त।
शेयर करें !

कोटद्वार:–नगर निगम कोटद्वार द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज मेयर शैलेन्द्र रावत के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों, निरंकारी मिशन और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया।


अभियान के दौरान गोखले मार्ग में विशेष सफाई की गई। वहीं निरीक्षण के दौरान मेयर ने व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कड़ी नाराजगी जताई। मेयर शैलेन्द्र रावत ने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के स्वच्छता संबंधी सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने आम जनता और व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की।

संपादक–दलीप कश्यप:–9927389098

लैंटाना बना पहाड़ की बड़ी चुनौती, प्रधान संगठन दुगड्डा ने उठाई ठोस कार्रवाई की मांग।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *