2027 की तैयारी में कांग्रेस का बड़ा कदम, कलजीखाल ब्लॉक में संगठन सृजन कार्यक्रम से दिखी ताकत।

2027 की तैयारी में कांग्रेस का बड़ा कदम, कलजीखाल ब्लॉक में संगठन सृजन कार्यक्रम से दिखी ताकत।
शेयर करें !

सतपुली(समाचार27):–उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कलजीखाल ब्लॉक में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक के दौरान संगठन सृजन कार्यक्रम के प्रभारी एवं पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और संगठन की जमीनी स्थिति की गहन समीक्षा की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पद को लेकर कार्यकर्ताओं की राय, संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय समीकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे पार्टी हाईकमान को सौंपा जाएगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर कलजीखाल ब्लॉक में कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक मजबूत करना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी एकजुट होकर मजबूती से मैदान में उतर सके। नेताओं का कहना है कि इस कार्यक्रम का सीधा लाभ 2027 के विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष ताजबर सिंह रावत, संजय डबराल, पूर्व आईएएस सुंदर लाल मुइयाल, पूर्व विधानसभा सचिव जगदीश चंद्रा, अरुणा कुमार, मंडल अध्यक्ष मनोज रावत, जगदीश रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *