कांग्रेस स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया।

कांग्रेस स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया।
शेयर करें !

कोटद्वार;भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस को कांग्रेस कार्यकताऔ ने बडे धूमधाम से मनाया गया।
बद्रीनाथ स्थित कार्यालय मे कांग्रेस कार्यकताऔ द्वारा कांग्रेस के138वें स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटकर स्थापना दिवस मानाया गया।
कांग्रेस कार्यकताऔ ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देश को आजादी दिलाने के लिए 138 बर्ष पूर्व कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई थी तथा कांग्रेस के लाखों कार्यकताऔ नेताऔ ने अपने प्राणौ की आहुति देकर देश को अंग्रेज हुकूमत से आजाद करवाया तथा आजादी के बाद जिस देश मे एक सुई तक नही बनती थी उस भारत देश को परमाणु सम्पन्न देश के साथ विश्व की तीसरी महाशक्ति बनाया। ऐसे महान क्रान्तिकारी कांग्रेस नेताऔ को श्रृद्धान्जलि अर्पित करते हुए देश के आम जनता व कांग्रेस कार्यकताऔ को बधाई दी है।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री जसबीर राणा, प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, सेवादल महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशुतोष कण्डवाल, बिक्रम राणा,सुनील सेमवाल, प्रेम सिंह पयाल, अतुल नेगी, रजनीश नेगी, बीरेन्द्र रावत, विनोद रावत, इरशाद अहमद, सहित कई कांग्रेसजन सामिल थे।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : dalipkashyap03@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *