रूपेंद्र सिंह नेगी के प्रदेश युवा महासचिव बनने पर किया गया भव्य स्वागत



कोटद्वार। उत्तराखंड युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने स्वागत किया। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने में जुट जाएं।
प्रदेश महासचिव बनाए जाने की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थक उनके आवास पर जुटे,जहां उन्होंने प्रदेश महासचिव को फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव ने कहा कि कार्यकर्ता मेहनत व लगन के साथ पार्टी को मजबूत करें। आने वाला समय कांग्रेस का है।
कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो धर्म जाति की राजनीति नहीं करती बल्कि सभी को एक समान समझती है। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

योगेश चौहान







